Corona virus | कोरोनावायरस


Corona virus | कोरोनावायरस 

विश्व का कोई भी ऐसा देश नहीं है जो कोरोनावायरस की चपेट में नहीं आया है विश्व के विकसित या विकासशील देशों की बात करें तो सभी देशों के लोग कोरोनावायरस से संक्रमित होते जा रहे हैं सभी देशों के वैज्ञानिक इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने के लिए दिन और रात एक करके दवाई बनाने का कार्य कर रहे हैं जिसमें  वैज्ञानिकों को सफलता भी प्राप्त हुई है

कोरोनावायरस की शुरुआत 

कोरोनावायरस की शुरुआत पिछले वर्ष यानी 2019 के दिसंबर माह में मानी जाती है जब चीन देश के वुहान प्रदेश में लोगों के बीमार तथा उनके मरने की खबर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आने लगी पहले तो इसे चीन की सरकार ने दबाने का प्रयास किया परंतु जब बीमारी आपे से बाहर होती हुई दिखी तो अन्य देशों को इस वैश्विक महामारी के बारे में पता चला तो वे सभी देश इससे बचने का प्रयास करते उससे पहले ही कोरोनावायरस अन्य देशों में भी प्रवेश कर चुका था कोरोनावायरस की शुरुआत वुहान शहर के एक मांस व्यापारिक मंडी से हुई है उस व्यापारिक मंडी में सभी जीव जंतुओं तथा जानवरों के मांस को लोग खरीदने तथा बेचने जाते थे और वही से यह बीमारी लोगो के अंदर प्रवेश करती है और लोगों द्वारा एक दूसरे के संपर्क में आने से यह बीमारी फैलती गई
कोरोनावायरस
कोरोनावायरस
वैज्ञानिकों ने माना है कि कोरोनावायरस नामक बीमारी चमगादड़ में थी परंतु जो वुहान शहर के व्यापारिक मंडी में लोगों ने इन चमगादड़ को खाने हेतु तथा व्यापार हेतु  खरीदने तथा बेचने का कार्य किया तो यह बीमारी मनुष्यों में प्रवेश कर गई और मनुष्यों द्वारा एक दूसरे के संपर्क में आने तथा खांसने छींकने से फैलती गई

कोरोनावायरस का नामकरण कैसे हुआ ?

जब इस वायरस की शुरुआत चीन देश के वहान प्रदेश से होती है तो सर्वप्रथम इसको वुहान वायरस कहा जाने लगा था इस वायरस को वुहान कोरोनावायरस भी कहा जाता था परंतु जब विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी कि डब्ल्यूएचओ ने यह कहते हुए मना कर दिया कि किसी भी बीमारी या वायरस को जिस जगह से फैला है उस जगह से उस बीमारी का नाम करण नहीं किया जा सकता है और अपने संबोधन में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी को कोरोनावायरस या कोविड-19 और SARS COV-2 के नाम से संबोधित किया और इसके बाद सभी देशों में इसको इसी नाम से संबोधित किया जाने लगा था

कोविड-19 तथा कोरोनावायरस की शुरुआत वहां शहर के एक मांस मंडी से होती है जिसका नाम  हुआनन सीफूड होलसेल मार्केट था जहां पर लोग मछलियों कुत्तों बकरियों तथा ऐसे असंख्य जानवरों को मार कर बेचा जाता था और लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए इन जानवरों को कच्चा तथा पक्का खाने का प्रयास करते थे परंतु जब वायरस की सूचना आम लोगों तथा चीन की सरकार तक पहुंची तो चीन की जिनपिंग सरकार ने वुहान शहर में लोगों के क्रय विक्रय तथा आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया और इस शहर को बंद कर दिया गया अर्थात लॉक डाउन लगा दिया गया था


कोरोनावायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें 

कोरोनावायरस कई प्रकार के वायरस का समूह है जो बहुत ही खतरनाक होता है यह वायरस मनुष्य के जीवन को कुछ ही दिनों में समाप्त कर सकता है जैसे मनुष्य के अनुवांशिक गुणों का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक डीएनए की जांच करते हैं वैसे ही इस कोरोनावायरस में डीएनए नहीं होता बल्कि इस वायरस में आर एन ए होता है जो डीएनए के आकार की तुलना में छोटा होता है

🌟 CLICK HERE : इसके बारे में पढ़ें - Covid19 (labour) / कोरोना : प्रवासियों का पैदल मार्च

कोरोनावायरस मानव के स्वास तंत्र  को प्रभावित करता है जिससे मनुष्य को सांस लेने में तकलीफ होती है और धीरे-धीरे यह पूरे शरीर को प्रभावित करता है शुरुआती दिनों में यह वायरस इतना प्रभावी नहीं हो पाता है क्योंकि शरीर के अंदर मौजूद एंटीबॉडी उससे लड़ने का प्रयास करती है परंतु जब एंटीबॉडी कमजोर हो जाती है तो यह वायरस शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित करता हुआ उस को कमजोर करने का प्रयास करता है जिससे मनुष्य कमजोरी का एहसास करता है और धीरे-धीरे वायरस उसके पूरे शरीर को कमजोर कर देता है अगर समय रहते हुए डॉक्टर से जांच नहीं करवाते हैं तो मृत्यु भी हो सकती है यह वायरस अपने लक्षण भी बदलता रहता है


कोरोनावायरस वायरस के लक्षण 

(1) कोरोनावायरस के सामान्य लक्षणों में सबसे महत्वपूर्ण लक्षण है सिर दर्द का होना

(2) नाक का बंद होना

(3) गले में खराश का होना

(4 थूक के साथ खांसी का आना

(5) सांस लेने में तकलीफ होना

(6) मांसपेशियों में दर्द होना

(7) जोड़ों में दर्द होना

(8) ठंड लगना , उल्टी तथा दस्त का होना


कोरोनावायरस होने के बाद लक्षण 

(1) तेज बुखार का आना

(2) किडनी का खराब होना

(3) रक्त कणिकाओं में कमी आना

(4) खांसी के साथ खून का आना


Previous
Next Post »

Please do not enter any spam links in comment box... 🙏 ConversionConversion EmoticonEmoticon