Corona virus : कोरोना वायरस के लक्षण और उससे बचाव के उपाय क्या है?
कोरोनावायरस खतरनाक और घातक वैश्विक महामारी है जिसमें संपूर्ण विश्व को अपनी माया जाल में फंसा लिया है सभी देश तथा वैश्विक संगठन कोरोनावायरस के लक्ष्ण तथा उससे बचाव के उपाय खोजने के प्रयास कर रहे हैं आपको बता दें कि कोरोना वायरस 2019 के दिसंबर माह में चीन देश के वुहान प्रदेश से फैला और कुछ महीनों में इतने संपूर्ण विश्व को अपनी चपेट में ले लिया
![]() |
| कोरोना के लक्षण और उपाय |
विभिन्न देशों की सरकारें इस महामारी से बचने के लिए बहुत सारे कदम उठा रही है और विभिन्न देशों के वैज्ञानिक भी इस पर खोज करके इस बीमारी को जड़ से नष्ट करने के लिए दिन और रात एक कर के दवाई बनाने का कार्य कर रहे हैं विभिन्न देशों में कोरोनावायरस को देखते हुए सरकारों ने बहुत ही कड़े कदम उठाए और उन में उन को सफलता भी प्राप्त हुई सरकारों ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए देश संपूर्ण लॉकडाउन करने का भी निर्णय किया था परंतु वर्तमान में अर्थव्यवस्था तथा लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए सरकारी लॉकडाउन को अंतिम विकल्प मानकर ही प्रयास कर रही है भारत की बात करें तो यहां पर लोगों को वैक्सीनेशन का कार्य प्रगति पर है और 45 वर्ष से ऊपर के महिला व पुरुषों को कोरोना की वैक्सीन का कार्य लगभग पूर्ण कर दिया गया है और अब 18 वर्ष से ऊपर वाले युवाओं को वैक्सीनेशंस का कार्य 1 मई से 2021 से शुरू होने वाला है ताकि मानव जीवन को इस वैश्विक महामारी से निजात दिलाया जा सके
कोरोना वायरस के लक्षण
कोरोनावायरस खतरनाक वायरस ने जो अपनी लक्षण मैं बदलाव करता ही जा रहा है और मानव जीवन के लिए बहुत ही भयंकर बीमारी साबित हो रहा है कोरोनावायरस से भारत में लाखों लोगों की मृत्यु हो चुकी है और विश्व की बात करें तो यह आंकड़ा कहीं अधिक है वायरस के लक्षण निम्नलिखित हैं
(1) सांस लेने में तकलीफ होना - कोरोनावायरस के मरीजों में ज्यादातर यह देखा गया है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है क्योंकि कोरोनावायरस मानव के फेफड़ों पर घातक प्रहार करता है जिससे सांस लेने में तकलीफ होना सामान्य बात है
(2) नाक का बंद होना - सर्दी जुकाम होने पर नाक बंद हो जाते हैं परंतु कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी में भी नाक का बंद होना एक लक्षण है इसलिए इसको हल्के में ना लें पूर्ण रूप से सावधानी बरतें
(3) गले में खराश का आना - गले में खराश का होना यह कोरोनावायरस का सामान्य लक्षण है
(4) खांसी का होना - कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति को खांसी का आना आम बात है और इससे हम पहचान सकते हैं कि यह कोरोना का सामान्य लक्षण है
(5) मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना - कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति को मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होता है और उसकी पूरी शरीर में नहीं रहने में दर्द होता है
कोरोनावायरस होने के बाद व्यक्ति में दिखने वाले गंभीर लक्षण निम्नलिखित है -
(1) तेज बुखार का आना - संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार आता है जिससे उसके पूरे शरीर में दर्द घुटन महसूस होती है उस व्यक्ति को सांस लेने में पारी तकलीफ का सामना करना पड़ता है
(2) किडनी का खराब होना - कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति को वायरस अपनी चपेट में ले लेता है और धीरे-धीरे उसके आंतरिक अंगों को नष्ट करने लगता है जिससे व्यक्ति और कमजोर होता जाता है कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति किडनी खराब हो सकती है
(3) रक्त कणिकाओं में कमी आना -कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति के आंतरिक भाग में आरबीसी तथा डब्ल्यूबीसी जैसी रक्त कणिकाएं होती है जो मनुष्य के शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है परंतु कोरोनावायरस रक्त कणिकाओं को कमजोर करता है और धीरे-धीरे कमी आना शुरू हो जाती है
(4) खांसी के साथ खून आना - खांसी का आना आम बात है परंतु कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति को खांसी के साथ-साथ रक्त की भी उल्टी होती है और इससे व्यक्ति कमजोर होता जाता है
उपरोक्त सभी लक्षण कोरोनावायरस तथा उससे संक्रमित व्यक्ति के अंदर दिखाई देते हैं ऐसे लक्षण दिखाई देने पर हमें सर्वप्रथम डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और डॉक्टर की सलाह के उपरांत ही दवाइयों का सेवन करना चाहिए अगर मौसम परिवर्तन यह सामान्य रूप से कोई लक्षण होता है तो हमें यह नहीं मानना चाहिए कि हम कोरोना वायरस से संक्रमित हैं क्योंकि मौसम परिवर्तन होने पर हल्का बुखार , खांसी तथा कमजोरी का एहसास होता है
कोरोनावायरस से बचाव के उपाय
कोरोनावायरस जैसी वैश्विक तथा घातक बीमारी से बचने के लिए हमें अपने स्तर तथा सरकारी नियमों का पालन करते हुए विभिन्न प्रयास करने चाहिए
- कोरोनावायरस से बचने के लिए mask का उपयोग करना चाहिए
- भीड़ भाड़ वाली स्थानों से दूर रहना चाहिए
- आवश्यकता पड़ने पर ही घर के बाहर निकलना चाहिए
- 6 फीट की दूरी बनाकर रखनी चाहिए
- दिन में ज्यादा से ज्यादा बार साबुन से हाथ धोने चाहिए
- सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए
- अपने हाथों को मुंह कान नाक पर लगाने से बचना चाहिए
- सरकारी यातायात में यात्रा करने से बचें
- सार्वजनिक वस्तुओं को छूने से बचें
- शादी पार्टी और अन्य उत्सव में जाने से बचे
- किसी भी व्यक्ति से मिलने पर हाथ ना मिलाएं
उपरोक्त सभी बिंदुओं का पालन करने पर हम कोरोनावायरस जैसे कहता था तथा वैश्विक महामारी से बच सकते हैं

Please do not enter any spam links in comment box... 🙏 ConversionConversion EmoticonEmoticon