Rao jodha desert rock park jodhpur

 Rao jodha desert rock park Jodhpur 

जोधपुर भ्रमण करने आए हैं तो आपको Rao jodha desert rock park तथा अन्य प्राचीन विरासतो का भ्रमण करना चाहिए जिन्होंने जोधपुर को खूबसूरत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान दिया है आज हम ऐसे ही खूबसूरत विरासत की बात कर रहे हैं जिसका निर्माण कुछ वर्ष पहले किया गया है जहां पर प्राकृतिक शांति को हम आसानी से महसूस कर सकते हैं हम बात करेंगे Rao jodha desert rock park  की जहां पर आप भ्रमण कर सकते हैं

Rao jodha desert rock park मेहरानगढ़ दुर्ग के पास स्थित पहाड़ी क्षेत्र में लगभग 72 हेक्टेयर भूमि पर फैला हुआ है इस क्षेत्र को 2005 में चिन्हित कर व्यवस्थित किया गया यहां पर बावलिया (कांटेदार झाड़ियां ) बड़ी भारी संख्या में लगे हुए थे तो सर्वप्रथम इन बावलिया को साफ किया गया और पत्थरों को व्यवस्थित रूप से लगाकर रास्ते बनाए गए थे और जून 2011 में जोधपुर के स्थापना दिवस पर इस पार्क को आम जनता के लिए खोल दिया गया था पार्क का नाम राव जोधा जो कि मारवाड़ के शासक राव रणमल के पुत्र थे और जोधपुर के संस्थापक थे उनके नाम पर इस बार पार्क का नाम Rao jodha desert rock park रखा गया था

Rao jodha desert rock park में देखने लायक क्या क्या है :-

 (1) इस पार्क में आपको रेगिस्तान में पाए जाने वाले जीव जंतु देखने को मिल सकते हैं इसलिए आप सावधानीपूर्वक इस पार्क में घूमे 

(2) पार्क में आपको रानी सर और पदम सर सरोवर देखने को मिल सकते हैं 

🌟 CLICK HERE : जोधपुर के संस्थापक तथा मेहरानगढ़ के निर्माता के बारे में पढ़ें - Rao jodha

(3) इस पार्क में आपको प्रवेश करते ही कुछ पत्थर रखे हुए मिलेंगे जो राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में पाए जाते हैं और कुछ पत्थर जो विशेष क्षेत्र में पाए जाते हैं उनको भी वहां रखा गया है जो कि बहुमूल्य में होते हैं 

(4) इस पार्क में कांटेदार झाड़ियां ,  रोहिड़ा , खेजड़ी , बेर , थोर , आंकड़ा , कैर और भी कई छोटी मोटी झाड़ियां देखने को मिल सकती है

(5) यहां पर आपको पहाड़ों के बड़े-बड़े पत्थर नजर आएंगे जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते है

(6) यहां पर कई हजारों करोड़ों वर्ष पूर्व की चट्टाने भी आपको देखने को मिल सकती है जो विशेषकर लाल रंग की होती है

(7) इस बात से आप चिड़िया टू पहाड़ी पर स्थित मेहरानगढ़ दुर्ग को देख सकते हैं और अगर आप सिटी वाल टिकट लेकर भ्रमण कर रहे हैं तो आप किले की दीवारों से शहर को भी देख सकते हैं

Rao jodha desert rock park कैसे प्रवेश करें :-

🌟 इस पार्क में प्रवेश करने के लिए आपको प्रवेश द्वार पर टिकट प्राप्त करने होंगे इस टिकट का मूल्य प्रत्येक व्यक्ति ₹100 है पार्क में आपको टिकट पर बताए गए रास्ते के अनुसार भ्रमण करना है अगर आप ऐसा नहीं करते हो तो आप पार्क के अंदर भटक सकते हो अगर आप रास्ता भटक जाते हैं तो आपको टिकट के पीछे मोबाइल नंबर दिए गए हैं उस पर कॉल करें और सहायता मांग सकते हैं

( Total four trail in Rao jodha desert rock park yellow trail  , green trail , red trail , blue trail And all trail approximately 1100-1200 meter long )

 🌟 जब आप टिकट खरीद रहे हैं तब आपको 4 तरह की टिकटें उपलब्ध हो सकती है इनमें से आप जो खरीदना चाहते हैं वह टिकट खरीद सकते हैं इन 4 तरह की टिकटों के अलग-अलग रास्ते होते हैं जो इन्हीं टिकटों के ऊपर दर्शाए जाते हैं और अगर आप पार्क में भ्रमण करते हैं तो आपको रास्तों पर एरो के निशान भी देखने को मिलेंगे जो आगे का रास्ता आपको दिखाएंगे और यह एरो के निशान भी इन्हीं चार टिकटों के रंग के अनुरूप होंगे इसलिए आपको यह देखना है कि आपकी टिकट का रंग कौन सा है और उसी रंग के एरो की दिशा में आपको आगे बढ़ना है  

Rao jodha desert rock park Gully trail or city trail :-  इस पार्क में आप प्रवेश करेंगे तो आपको टिकट लेनी पड़ेगी अगर आप गुली वॉल की टिकट लेते हैं तो आपको पीले कलर की टिकट मिलेगी जिस पर आप आगे बढ़ेंगे तो आपको विभिन्न स्थानों पर पीले या यल्लो कलर के एरो के निशान दिखाई देंगे और यह निशान जिस दिशा की ओर संकेत करते हैं आप उसी दिशा में आगे बढ़ते रहिए तो आप संकरी गलियां  तथा उसके दोनों तरफ से उसे पत्थर देखने को मिलेंगे  और आसानी से इस पार्क का भ्रमण कर वापिस अपने एग्जिट पॉइंट पर पहुंच सकेंगे और अगर आप दूसरी टिकट लेते हैं जिसका कलर हरा या ग्रीन है तो आप रास्ते में मौजूद विभिन्न भैरव जिन पर ग्रीन कलर है उसकी दिशा में आगे बढ़ते जाइए और यह ग्रीन एरो आपको सिटी वॉल यानी कि किले की दीवार की तरफ ले जाएंगे जिस पर आप चढ़कर आसानी से पूरे पार का भ्रमण कर सकेंगे और दूसरी तरफ शहर को भी देख सकेंगे

 Rao  jodha  desert rock park timing :- 

डेजर्ट रॉक पार्क के ग्रीष्म ऋतु में खुलने का समय सुबह 7:00 बजे से शाम के 6:30 बजे तक यह पार्क खुला रहता है 6:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाता क्योंकि इस पार्क में रेगिस्तान के जीव जंतु भी पाए जाते हैं जो रात के समय खतरनाक साबित हो सकते हैं शीत ऋतु में यह पार्क सुबह 8:00 बजे से शाम के 5:30 बजे के बीच खुला रहता है वर्षा ऋतु में इस बार मैं खूब सारी हरियाली छा जाती है , रानी सर और पदम सर सरोवर भी अच्छी वर्षा के कारण पानी से लबालब भर जाते हैं

Rao jodha desert rock park में भ्रमण करते समय इन बातों का ध्यान रखें :-

(1) भ्रमण करते समय किसी भी प्रकार की गंदगी ना फैलाएं और पार्क को साफ रखने में अपना योगदान दे

(2) पार्क में मौजूद गड्ढों और बिलो के पास जाने से बचे और तुमने किसी भी तरह का पत्थर या कंकड़ ना डालें क्योंकि इनमें रेगिस्तान में पाए जाने वाले जीव जंतु पी ले सकते हैं

(3) रानी सर और पदम सर सरोवर की गहराई अधिक है इसलिए आप इन सरोवर के किनारों पर ज्यादा सावधानी बरतें तथा अपने छोटे बच्चों को इन सरोवर के अधिक पास जाने से रोके

(4) सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान करें और इन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाए ताकि यह सरोवर भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ियां भी देख सकें

(6) और इस विरासत में मौजूद विभिन्न सूचनाओं को ध्यान पूर्वक पढ़ें ताकि आप इसके बारे में विस्तार से समझ सकेंगे और जो दिशा निर्देश Rao jodha desert rock park द्वारा जारी किए गए हैं उनका पालन करें

Rao jodha desert rock park कैसे पहुंचे :-  अगर आप जोधपुर में रेलवे स्टेशन जंक्शन पर मौजूद हैं तो आप वहां से टैक्सी लेकर आप यहां पर पहुंच सकते हैं अगर आपको लोकेशन नहीं पता तो आप अपने गूगल मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे कि आप यहां पर बड़ी आसानी से पहुंच पाए अगर आप सिटी बस से पहुंचने का प्रयास करेंगे तो आपको कुछ दूरी पर ही उतारा जाएगा इसलिए आप या तो अपना वाहन या टैक्सी रिक्शा लेकर पहुंचे ताकि कम समय में डेजर्ट रॉक पार्क पहुंच सकें

Rao jodha desert rock park का संचालन :- इस पार्क का संचालन मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा किया जाता है और इसके निर्माण में H.H महाराजा साहब गज सिंह जी राठौड़ ने अहम योगदान दिया है राजा साहब के निर्देशानुसार ही इस पार्क को आम लोगों के लिए तैयार किया गया ताकि शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों से अगर शांत जगह पहुंचना है तो Rao Jodha desert rock park आ सकते हैं यहां पर प्राकृतिक वातावरण तथा जीव जंतुओं की मनमोहक आवाजों को सुन सकते हैं

पार्क में किसी भी तरह की गंदगी ना फैलाएं और पार्क के प्राकृतिक वातावरण को बनाने में अपना योगदान अवश्य देना मित्रों

Rao jodha desert rock park
Rao jodha desert rock park 


Previous
Next Post »

Please do not enter any spam links in comment box... 🙏 ConversionConversion EmoticonEmoticon