Fundamental duties / मूल कर्तव्य
मूल संविधान : मूल संविधान में नागरिकों के लिए इन कर्तव्य का उल्लेख नहीं था भारतीय नागरिकों के कर्तव्य निर्धारित करने के लिए 42 वां संविधान संशोधन 1976 में किया गया
महत्वपूर्ण बात: (1) 42 वा सविधान संशोधन 1976 के समय भारत की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी थी और भारत के राष्ट्रपति श्री फखरुद्दीन अली अहमद थे
(2) मूल कर्तव्य पूर्व सोवियत संघ से लिए गए हैं
तथ्य : (1) मूल कर्तव्य 42 वां संविधान संशोधन 1976 के तहत सरदार स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर संविधान में जोड़े गए
(2) सरदार स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर 42वां संविधान संशोधन 1976 के द्वारा संविधान में भाग 4 (क) और अनुच्छेद 51 (क) जोड़ा गया
(3) मूल कर्तव्य में 10 कर्तव्य नागरिकों के लिए दिए गए हैं
(4) मूल कर्तव्यों का उल्लंघन होने पर दंड का प्रावधान नहीं है
(5) 86 वा संविधान संशोधन 2002 के द्वारा 11वां मूल कर्तव्य जोड़ा गया
"86 वा संविधान संशोधन 2002 श्री अटल बिहारी वाजपेई के समय हुआ"
(6) 11 मूल कर्तव्य शिक्षा से संबंधित है
(7) वर्तमान में संविधान के भाग 4 (क) में अनुच्छेद 51 (क )में 11 मूल कर्तव्य है
11 मूल कर्तव्य निम्नलिखित है :-
(1) संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों
संस्थाओं , राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करें
(2) स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोकर रखें और उनका पालन करें
(3) भारत की संप्रभुता एकता और अखंडता की रक्षा करें और बनाए रखें
(4) देश की सेवा करें और आह्वान करने पर देश की सेवा करें
(5) भारत के सभी लोगों में समरसता और सम्मान भाईचारे की भावना का निर्माण करें जो भाषा ,पंथ वर्ग और प्रदेश पर आधारित सभी भेदभाव से परे हो , ऐसी प्रथाओं का त्याग करें जो महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध हो
(6) हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझे और उसका परिरक्षण करें
(7) प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन झील नदी और वन्य जीव है की रक्षा करें और उनका संवर्धन करें और प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखें
(8) वैज्ञानिक दृष्टिकोण मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें
(9) सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें और हिंसा से दूर रहें
(10) व्यक्तिगत और सामूहिक सभी गतिविधियों के क्षेत्रों में आगे बढ़ने का प्रयास करें जिससे राष्ट्र आगे बढ़े और नई ऊंचाइयों को छुए
(11) 6 से 14 वर्ष के बच्चों के अभिभावक प्रतिपालक और संरक्षक जैसी भी स्थिति है उनको शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराएंगे
मूल कर्तव्यों से संबंधित प्रश्न निम्नलिखित है :-
(1) मूल कर्तव्य संविधान के किस भाग और अनुच्छेद में वर्णित है ?
(2) मूल कर्तव्य किस समिति की सिफारिश पर लागू किए गए ?
(3) शिक्षा से संबंधित मूल कर्तव्य कौन सा है?
(4) 11वां मूल कर्तव्य किस प्रधानमंत्री के शासन काल में जोड़ा गया?
(5) 42 वां संविधान संशोधन कौन से वर्ष में हुआ?
(6) मूल कर्तव्य कहां से लिए गए हैं?
(7) क्या मूल कर्तव्यों के हनन पर न्यायालय या उच्च न्यायालय में दावा कर सकते हैं?
(8) मूल कर्तव्य लागू करते इस समय भारत के राष्ट्रपति कौन थे?
(9) 86 वा संविधान संशोधन किस वर्ष हुआ?
(10) मूल संविधान में मूल कर्तव्य कितने थे?
Please do not enter any spam links in comment box... 🙏 ConversionConversion EmoticonEmoticon