The important city of Rajasthan :Udaipur | उदयपुर शहर

The important city of Rajasthan :Udaipur | उदयपुर शहर

उदयपुर शहर भारत के उत्तर पश्चिम में स्थित राजस्थान राज्य के दक्षिण में स्थित है यह शहर अपनी भौगोलिक स्थिति और विरासत के लिए पहचाना जाता है उदयपुर शहर अरावली पर्वत श्रृंखला के चारों और ऊंचे ऊंचे पहाड़ों से गिरा हुआ है और अरावली पर्वत श्रृंखला की तलहटी में उदयपुर शहर बसा हुआ है इसलिए इसको गिरवा भी कहते हैं अर्थात चारों तरफ पहाड़ों से गिरा हुआ शहर

स्थापना : उदयपुर शहर की स्थापना मेवाड़ रियासत के महाराणा उदय सिंह ने 1559 में की थी महाराणा उदय सिंह के नाम पर ही इस शहर का नाम उदयपुर पड़ा था
https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=4677812402279961117#editor/target=post;postID=8485385318868622337;onPublishedMenu=posts;onClosedMenu=posts;postNum=0;src=link
महाराणा उदय सिंह

दर्शनीय स्थल : मेवाड़ रियासत का इतिहास बहुत ही गौरवपूर्ण रहा है  और  यहां के  राजाओं ने  बहुत ही महत्वपूर्ण और  मन मोहित करने वाली इमारतों  का निर्माण  भी करवाया है इसलिए  राजस्थान की इस शहर में भारतीय सेनानियों  के अलावा  विदेशी सेनानी भी भ्रमण करने आते हैं उदयपुर शहर में निम्नलिखित दर्शनीय स्थल है
(1) जगदीश मंदिर : इस मंदिर का निर्माण महाराणा जगत सिंह प्रथम नहीं कराया था इस मंदिर में भगवान जगदीश की मूर्ति है और उनकी पूजा की जाती है
https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=4677812402279961117#editor/target=post;postID=8485385318868622337;onPublishedMenu=posts;onClosedMenu=posts;postNum=0;src=link
जगदीश मंदिर उदयपुर

(2) सौर वेधशाला : इस वेधशाला की स्थापना फतेहसागर झील में स्थित टापू पर 1975 में की गई थी
https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=4677812402279961117#editor/target=post;postID=8485385318868622337;onPublishedMenu=posts;onClosedMenu=posts;postNum=0;src=link
सौर वेधशाला उदयपुर
(3) गुलाब उद्यान : इस उद्यान का निर्माण महाराणा सज्जन सिंह द्वारा कराया गया था और स्वतंत्रता के बाद राजस्थान सरकार ने इसे अपने अधीन कर लिया
https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=4677812402279961117#editor/target=post;postID=8485385318868622337;onPublishedMenu=posts;onClosedMenu=posts;postNum=0;src=link
गुलाब उद्यान उदयपुर
(4) एकलिंग जी का मंदिर : प्राचीन मंदिर का निर्माण बप्पा रावल ने करवाया था यह मंदिर उदयपुर से 22 किलोमीटर दूर उत्तर में कैलाशपुरी नामक स्थान पर स्थित है
https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=4677812402279961117#editor/target=post;postID=8485385318868622337;onPublishedMenu=posts;onClosedMenu=posts;postNum=0;src=link
एकलिंग जी का मंदिर कैलाशपुरी 
(5) प्राचीन जैन मंदिर : ऋषभदेव का प्राचीन जैन मंदिर उदयपुर के दक्षिण में खेरवाड़ा के निकट कस्बे में स्थित है इनकी मूर्ति काले पत्थर से बनी है इस कारण भील जनजाति इनको काला जी कहती हैं

(6) सास बहू मंदिर : सास बहू मंदिर मेवाड़ राजाओं की पुरानी राजधानी नागदा में स्थित है यह मंदिर संगमरमर से बना है
https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=4677812402279961117#editor/target=post;postID=8485385318868622337;onPublishedMenu=posts;onClosedMenu=posts;postNum=0;src=link
सास बहू मंदिर उदयपुर
(7) सहेलियों की बाड़ी : यह उदयपुर शहर में स्थित एक उद्यान है जिसका निर्माण महाराणा संग्राम सिंह द्वितीय  ने करवाया था इस उद्यान में रियासत काल में  राजकुमारी अपने सहेलियों के साथ मनोरंजन करती थी इसलिए इसे सहेलियों की बाड़ी कहते हैं
https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=4677812402279961117#editor/target=post;postID=8485385318868622337;onPublishedMenu=posts;onClosedMenu=posts;postNum=0;src=link
सहेलियों की बाड़ी उदयपुर
(8) करणी माता मंदिर : करणी माता का मंदिर उदयपुर शहर की एक पहाड़ी पर बना हुआ है इस मंदिर पर पहुंचने के लिए रोप वे का भी प्रयोग कर सकते हैं

रियासत काल में यहां के महाराणा ने पानी के महत्व को देखते हुए यहां पर कई सारी झीलों का निर्माण करवाया इसलिए उदयपुर शहर को झीलों की नगरी भी कहते हैं क्योंकि वर्षा ऋतु में वर्षा के दौरान जल झीलों में इकट्ठा हो जाता है और शहर को ओर ज्यादा सुंदरता प्रदान करता हैं

उदयपुर शहर की प्रमुख झीलें :
(1) पिछोला झील
(2) जयसमंद झील
(3) उदय सागर झील
(4) फतेहसागर झील

दुर्ग व महल : रियासत काल में महाराणा ने अपने जीवन यापन के लिए कई सारे महलों वह दुर्गों का निर्माण करवाया

सज्जनगढ़ किला : इस किले का निर्माण महाराणा सज्जन सिंह ने पहाड़ी पर करवाया था

सिटी पैलेस : सिटी पैलेस उदयपुर शहर में स्थित है इस पैलेस में महाराणा अपने परिवार के साथ निवास करते हैं यहां पर सेनानी भी भ्रमण करने आते हैं
https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=4677812402279961117#editor/target=post;postID=8485385318868622337;onPublishedMenu=posts;onClosedMenu=posts;postNum=0;src=link
सिटी पैलेस उदयपुर
महाराणा प्रताप स्मारक : महाराणा प्रताप स्मारक का निर्माण फतेहसागर झील के किनारे करवाया गया है

छतरियां : यह आहड़ गांव में स्थित है जहां पर रियासत के राजा के निधन के बाद उनके दाह संस्कार किए जाते थे और इनकी सराहनीय योगदान  की याद में छतरियो का निर्माण करवाया जाता था

राजस्थान के शहर उदयपुर में पहुंचने के लिए भारत के विभिन्न शहरों से रेल सेवा और यातायात द्वारा वायु व सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है

Previous
Next Post »

Please do not enter any spam links in comment box... 🙏 ConversionConversion EmoticonEmoticon